बिहार पुलिस ने नूंह के युवक को पकड़ा:ATM काटकर लूट की वारदात करता था; गिरोह से जुड़ा होने का आरोप

बिहार पुलिस ने नूंह के युवक को पकड़ा:ATM काटकर लूट की वारदात करता था; गिरोह से जुड़ा होने का आरोप

नूंह जिले के औथा गांव से एटीएम काटकर लूट की वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र असरूद्दीन निवासी औथा, थाना पिनगवां के रूप में हुई है। वह बिहार राज्य में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर कैश लूटने का केस दर्ज है। इस मामले में साहिल का नाम सामने आने के बाद बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी लोकेशन नूंह जिले में मिली थी। बिहार पुलिस ने पकड़ा, साथ रही हरियाणा पुलिस सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की एक टीम नूंह पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसके बाद गांव औथा में देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने जांच का हवाला देते हुए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बिहार ले गई पुलिस, गिरोह से जुड़ने का आरोप बताया जा रहा है कि आरोपी पर एटीएम मशीनों को काटकर कैश चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। बिहार पुलिस अब आरोपी को अपने साथ ले गई है, जहां उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। संभावना है कि पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और कई राज्यों में हुई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *