पेयजल संकट को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:वार्ड 18 के लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर दिया धरना, समाधान की मांग

पेयजल संकट को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:वार्ड 18 के लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर दिया धरना, समाधान की मांग

शहर के वार्ड नंबर 18 में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार शाम को वार्डवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। वार्ड पार्षद अंकित चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और बुजुर्ग जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बाधित चल रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई घरों में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वार्डवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वार्ड पार्षद अंकित चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहा है। उन्होंने मांग की कि खराब पड़ी पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कर नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने वार्डवासियों को जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *