17 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का राजगीर दौरा:हेलीपैड, मंच और मेला क्षेत्र ‘टेम्परेरी रेड जोन’ में तब्दील, मलमास मेला का कर सकते हैं उद्घाटन

17 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का राजगीर दौरा:हेलीपैड, मंच और मेला क्षेत्र ‘टेम्परेरी रेड जोन’ में तब्दील, मलमास मेला का कर सकते हैं उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राजगीर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कल 17 मई को राजकीय मलमास मेला के उद्घाटन होना है। संभवत मुख्यमंत्री मेला का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का नालंदा जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी राजगीर का परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री के परिभ्रमण के दौरान चिन्हित कार्यक्रम स्थलों, जिनमें हेलीपैड, मुख्य मंच और संपूर्ण मेला क्षेत्र शामिल हैं, को तत्काल प्रभाव से ‘टेम्परेरी रेड जोन’ यानी ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है। वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के तहत इस पूरे इलाके में किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं के यूज पर पूरी तरह बैन इस आदेश के लागू होने के बाद कार्यक्रम स्थल और मेला क्षेत्र के आसमान में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित इस प्रकार की अन्य सभी ‘नॉन-कन्वेन्शनल फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स’ यानी गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से इन उपकरणों का संचालन क्षेत्र में पूरी तरह वर्जित रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अक्षरसः लागू कराने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है। जिला पदाधिकारी ने राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को निर्देश दिया है कि वे इस प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। इसके लिए मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राजगीर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कल 17 मई को राजकीय मलमास मेला के उद्घाटन होना है। संभवत मुख्यमंत्री मेला का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का नालंदा जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी राजगीर का परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री के परिभ्रमण के दौरान चिन्हित कार्यक्रम स्थलों, जिनमें हेलीपैड, मुख्य मंच और संपूर्ण मेला क्षेत्र शामिल हैं, को तत्काल प्रभाव से ‘टेम्परेरी रेड जोन’ यानी ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है। वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के तहत इस पूरे इलाके में किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं के यूज पर पूरी तरह बैन इस आदेश के लागू होने के बाद कार्यक्रम स्थल और मेला क्षेत्र के आसमान में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित इस प्रकार की अन्य सभी ‘नॉन-कन्वेन्शनल फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स’ यानी गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से इन उपकरणों का संचालन क्षेत्र में पूरी तरह वर्जित रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अक्षरसः लागू कराने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है। जिला पदाधिकारी ने राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को निर्देश दिया है कि वे इस प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। इसके लिए मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *