यूपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा; महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म, 45.6°C पारा

यूपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा; महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म, 45.6°C पारा

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज हुआ। वहीं वर्धा में 45.5°C, अकोला में 45.4°C, नागपुर में 45°C और मध्य प्रदेश के खंडवा में 45.1°C तापमान रहा। इधर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 6 राज्यों के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली गिरने की दो घटनाएं हुईं। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। एमपी के कटनी में ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। बिहार में आंधी-बारिश के कारण कई मकानों पर पेड़ गिर गए। सड़क पर जाम लग गया। सिक्किम में सेना ने नाथूला-थेगू इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद होने के बाद फंसे कई टूरिस्ट को बचाया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है। वहीं राजस्थान में 20 जून, मध्य प्रदेश में 10-16 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 मई: 18 मई: देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *