सुपौल के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करहैया पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित अभूआर गांव में एक युवक फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान चुल्हाय मुखिया के 22 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत की शादी महज ढाई महीने पहले ही हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत कुमार की शादी बीते 28 फरवरी को भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव वार्ड 13 निवासी उमेश मुखिया की 21 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। बताया जा रहा है कि यह विवाह प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों पक्षों की सहमति से संपन्न हुआ था। पति-पत्नी के बीच चल रहा था तनाव परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक इंद्रजीत बाहर काम करता था और गुरुवार शाम ही घर लौटा था। देर रात उसकी पत्नी मनीषा देवी अपने मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था और अक्सर फोन पर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार सुबह इंद्रजीत का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई इंदल कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया है। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की और चिता से अस्थियों का सैंपल अपने साथ ले गई। इस संबंध में किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने शुक्रवार की शाम में बताया कि मामले में गहराई से जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है। सुपौल के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करहैया पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित अभूआर गांव में एक युवक फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान चुल्हाय मुखिया के 22 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत की शादी महज ढाई महीने पहले ही हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत कुमार की शादी बीते 28 फरवरी को भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव वार्ड 13 निवासी उमेश मुखिया की 21 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। बताया जा रहा है कि यह विवाह प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों पक्षों की सहमति से संपन्न हुआ था। पति-पत्नी के बीच चल रहा था तनाव परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक इंद्रजीत बाहर काम करता था और गुरुवार शाम ही घर लौटा था। देर रात उसकी पत्नी मनीषा देवी अपने मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चली गई थी। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था और अक्सर फोन पर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार सुबह इंद्रजीत का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई इंदल कुमार को पूछताछ के लिए थाना लाया है। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की और चिता से अस्थियों का सैंपल अपने साथ ले गई। इस संबंध में किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने शुक्रवार की शाम में बताया कि मामले में गहराई से जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।


