लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। आकाश सिंह, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी को मौका मिला है।
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपई इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट थोड़ा मुश्किल लग रहा है, इसलिए हम नहीं चाहते थे कि हम पहले बल्लेबाजी करें। एक टीम के तौर पर हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हम एक ऐसी टीम हैं जो भरोसे पर चलती है। हम अगले सीजन के लिए कुछ चीजें आजमा रहे हैं और अपना प्रतिशत देंगे। इस सीजन में हमने जैसा खेला है, उससे भागा नहीं जा सकता, लेकिन बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं। हमें हर दिन सुधार करना होगा। हमने दो और बदलाव किए हैं।”
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “पीली जर्सी पहनना एक विशेषाधिकार है। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होती है। पिच में थोड़ी नमी है। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं और 170-180 तक पहुंचते हैं तो यह एक चुनौतीपूर्ण स्कोर होगा। हमने कुछ बदलाव किए हैं—स्पेंसर जॉनसन अपना डेब्यू कर रहे हैं और गुरजपनीत अकील की जगह आए हैं।”
सीएसके के सीजन का यह 12वां मैच है। अब तक खेले 11 मैचों में टीम 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को मजबूत बनाए रखने के लिए सीएसके इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम सीजन में पहली बार टॉप 4 में जगह बना सकती है। सीएसके ने अपने पिछले 3 मैच लगातार जीते हैं।
प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी एलएसजी का भी यह 12वां मैच है। एलएसजी अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ दसवें नंबर पर है। एलएसजी अपने आत्मविश्वास के लिए और अपने फैंस की खुशी के लिए अपने घरेलू मैदान पर हो रहे इस मैच में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच हुए सीजन के पहले मुकाबले में सीएसके ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।
Sports – Patrika | CMS


