Madhuri Dixit film Maa Behen: फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। बता दें, इसका ऐलान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने माधुरी के 59वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार यानी आज किया।
धक धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो।
अगर फिल्म की बात करें तो, ये फिल्म एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें माधुरी दीक्षित के अलावा तृप्ति डिमरी और इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा भी दिखाई देंगी। इसमे सबसे मजेदार बात ये है कि फिल्म ‘मां बहन’ जरिए धारणा दुर्गा अपनी एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी के मुताबिक ‘रेखा अपनी दो बेटियों-जिम्मेदार जया ( तृप्ति डिमरी) और वाइल्ड कार्ड सुषमा (धारणा दुर्गा) के साथ मजेदार और तेज दिमाग वाली टीम बनाती है। इस तिकड़ी को तेजी से सोचने, झूठ बोलने, और पड़ोसियों की जिज्ञासा को रोकने का काम करना होगा ताकि वे पूरे राज को छुपा सकें। इस फिल्म में रवि किशन और अरुणोदय सिंह जैसे कई स्टार्स लीड रोल में हैं।
इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘धक धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो। मां बहन देखो, 4 जून को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’ टीजर में माधुरी, तृप्ति और धारणा के किरदारों को एक घर के अंदर एक डेड बॉडी छुपाते हुए दिखाया गया है। साथ ही बैकग्राउंड में माधुरी की 1992 की फिल्म ‘बेटा’ का फेमस गाना “धक धक” सुनाई देता है, जो दर्शकों के लिए एक खास अनुभव है।
एक मृत शरीर की मौजूदगी सब कुछ बदल देती है
फिल्म ‘मां बहन’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्हें ‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘सूबेदार’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। कहानी मधुरी के किरदार ‘रेखा’ पर बेस्ट है, जो एक मां है और रोजमर्रा की जिंदगी की मुश्किलों का सामना कर रही है, लेकिन उसके किचन में एक मृत शरीर की मौजूदगी सब कुछ बदल देती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने वाली माधुरी दीक्षित हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में वो एक सशक्त और गंभीर भूमिका में नजर आईं थी, जिसे नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी खूब सराहा था, लेकिन अब फैंस को उनकी नई फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है।


