तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ मौनी रॉय का पुराना बयान, ’19 साल की उम्र में शादी के लिए बेताब थी’

तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ मौनी रॉय का पुराना बयान, ’19 साल की उम्र में शादी के लिए बेताब थी’

Mouni Roy divorce: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं और अब ऐसी खबरें हैं कि मौनी और उनके पति Suraj Nambiar ने शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। बता दें, 14 मई को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिससे इस बात की जानकारी मिली है कि कपल अपनी प्राइवेट लाइफ को शांति और आपसी समझ के साथ संभालना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने लोगों और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी।

आज की सिंगल लड़कियों की परेशानियों पर बोली मौनी रॉय

तमाम अफवाहों और खबरों के बीच मौनी रॉय का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में मौनी ने शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की थी, उन्होंने बताया था कि जब वो 19 साल की थीं, तब उन्हें जल्दी शादी करने की बहुत इच्छा थी। मौनी ने अपने इंटरव्यू के दौरान आज की सिंगल लड़कियों की परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी कई दोस्त सिंगल हैं, लेकिन उन्हें उनके लायक सही पार्टनर नहीं मिल पा रहा। मौनी ने ये भी कहा कि जिंदगी में सही इंसान का इंतजार करना जरूरी होता है और कभी-कभी प्यार खुद सही समय पर आपकी जिंदगी में आता है।

दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा जानकारीयां मिली है

एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज की शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में हुई थी। दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। शादी में हल्दी, संगीत और पूल पार्टी जैसी कई शानदार रस्में भी हुई थीं। बता दें, सूरज नांबियार बेंगलुरु के रहने वाले बिजनेसमैन हैं और शादी से पहले दुबई में काम करते थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं।

दरअसल, फैंस को मौनी रॉय के आधिकारिक बयान का इंतजार है। क्या वाकई ये खूबसूरत रिश्ता खत्म होने की कगार पर है या यह महज एक अफवाह है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *