औरंगाबाद जिले में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी लिकर टास्क फोर्स ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोन नदी तटीय इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। करीब 12 हजार लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस को झाड़ियों और नदी किनारे कई जगहों पर महुआ से शराब तैयार करने की सामग्री मिली। मौके पर पांच अवैध शराब भट्ठियां संचालित पाई गई, जिन्हें पुलिस ने तत्काल ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल ड्रम, पाइप, बर्तन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद हजारों लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया, ताकि दोबारा शराब निर्माण नहीं किया जा सके। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए। मौके से112 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। तटीय इलाके में अवैध शराब का कारोबार एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोन नदी के तटीय इलाके में पूर्व में भी कई बार छापेमारी कर शराब भट्ठियों को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस की नजर ऐसे कारोबारियों पर बनी हुई है। आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। औरंगाबाद जिले में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी लिकर टास्क फोर्स ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोन नदी तटीय इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने पांच शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। करीब 12 हजार लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस को झाड़ियों और नदी किनारे कई जगहों पर महुआ से शराब तैयार करने की सामग्री मिली। मौके पर पांच अवैध शराब भट्ठियां संचालित पाई गई, जिन्हें पुलिस ने तत्काल ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल ड्रम, पाइप, बर्तन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद हजारों लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया, ताकि दोबारा शराब निर्माण नहीं किया जा सके। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही सभी कारोबारी मौके से फरार हो गए। मौके से112 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। तटीय इलाके में अवैध शराब का कारोबार एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोन नदी के तटीय इलाके में पूर्व में भी कई बार छापेमारी कर शराब भट्ठियों को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस की नजर ऐसे कारोबारियों पर बनी हुई है। आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


