राजकीय एलबीएस कॉलेज में प्रवेश का शुक्रवार अंतिम दिन:यूजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

राजकीय एलबीएस कॉलेज में प्रवेश का शुक्रवार अंतिम दिन:यूजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पी.जी. कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आज ही अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रथम हेतु बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी. (गणित), बी.एससी. (जीव विज्ञान) और बीएफएसआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को आवेदन करते समय रिजल्ट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। वे केवल अपने रोल नंबर के आधार पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. देशराज यादव के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरने के लिए टी.सी. की आवश्यकता नहीं है। टी.सी. और अन्य मूल दस्तावेज प्रवेश के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय जमा करवाने होंगे। एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि उनका जाति प्रमाण पत्र तीन वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। निर्धारित अवधि से अधिक पुराने प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। महाविद्यालय में विलंब शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *