भंडार गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट:मोतिहारी डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च किया, माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी

भंडार गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट:मोतिहारी डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च किया, माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी

पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में विष्णु महायज्ञ के मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूर्व में कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद को देखते हुए शुक्रवार को होने वाले मूर्ति विसर्जन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भंडार गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को सिकरहना एसडीओ विजय कुमार और डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में भंडार गांव में सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान गांव के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया गया और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में विष्णु महायज्ञ के मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूर्व में कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद को देखते हुए शुक्रवार को होने वाले मूर्ति विसर्जन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भंडार गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को सिकरहना एसडीओ विजय कुमार और डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में भंडार गांव में सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान गांव के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया गया और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *