दाउदपुर के मियां-बड़की बागीचा के पास मिला वृद्ध का शव:शरीर पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार किया

दाउदपुर के मियां-बड़की बागीचा के पास मिला वृद्ध का शव:शरीर पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार किया

सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के मियां बड़की बगीचा के समीप गुरुवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दाउदपुर नोनियाडीह निवासी स्वर्गीय परोंजन महतो के 60 वर्षीय पुत्र भरत महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार भरत महतो गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बिना भोजन किए घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी कौशल देवी उन्हें खोजने निकलीं। तलाश के दौरान मियां बड़की बगीचा स्थित एक बांध के पास उनका शव पड़ा मिला। पति को मृत अवस्था में देख पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक के आंख, सीना और पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस को लिखित आवेदन देकर शव अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया की मामले की जांच में जुटी है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के मियां बड़की बगीचा के समीप गुरुवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दाउदपुर नोनियाडीह निवासी स्वर्गीय परोंजन महतो के 60 वर्षीय पुत्र भरत महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार भरत महतो गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बिना भोजन किए घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी कौशल देवी उन्हें खोजने निकलीं। तलाश के दौरान मियां बड़की बगीचा स्थित एक बांध के पास उनका शव पड़ा मिला। पति को मृत अवस्था में देख पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक के आंख, सीना और पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस को लिखित आवेदन देकर शव अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया की मामले की जांच में जुटी है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *