टी.टी. नगर एसडीएम कार्यालय की पहल:दो जरूरतमंदों को मिला आधार, छात्रा अब दे सकेगी बोर्ड परीक्षा

टी.टी. नगर एसडीएम कार्यालय की पहल:दो जरूरतमंदों को मिला आधार, छात्रा अब दे सकेगी बोर्ड परीक्षा

भोपाल के टी.टी. नगर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे दो अलग-अलग मामलों में प्रशासनिक सहयोग, ई-गवर्नेंस टीम और यूआईडीएआई के समन्वय से आधार संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। इनमें एक महिला को वर्षों पुराना आधार रिकॉर्ड मिला, जबकि एक छात्रा को आधार मिलने के बाद अब 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया। महिला का महाराष्ट्र से ट्रेस हुआ पुराना आधार पहला मामला एक महिला से जुड़ा था, जो लंबे समय से आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण जरूरी काम नहीं कर पा रही थीं। कोविड काल के बाद उनके आवश्यक दस्तावेज ससुराल में रह गए थे। टी.टी. नगर एसडीएम डॉ. अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में ई-गवर्नेंस टीम और UIDAI के सहयोग से उनका पुराना रिकॉर्ड ट्रेस कर आधार उपलब्ध कराया गया। आधार मिलने के बाद छात्रा दे सकेगी बोर्ड परीक्षा दूसरा मामला “मुस्कान मिट्टी का घर” संस्था से जुड़ी एक छात्रा का था, जो पिछले एक वर्ष से आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रही थी। मामला एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर ई-गवर्नेंस टीम और यूआईडीएआई के समन्वय से नागपुर से बना उसका आधार रिकॉर्ड ट्रेस किया गया और छात्रा को उपलब्ध कराया गया। समन्वय से मिली राहत दोनों मामलों में प्रशासनिक सक्रियता, तकनीकी सहयोग और सही मार्गदर्शन से हितग्राहियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो सका। आधार संबंधी अधिकृत जानकारी और सेवाओं के लिए नागरिक UIDAI की आधिकारिक सेवाओं का ही उपयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *