लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 डेज वर्किंग:सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे विभाग, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 डेज वर्किंग:सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे विभाग, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय की वर्किंग में बड़ा बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए अब वीक में महज 5 डेज वर्किंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक 5 डेज वर्किंग लागू करने का फैसला लिया है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय और शैक्षणिक विभाग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। आधे घंटे का होगा लंच
जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण संबंधी संदेश के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक भोजनावकाश भी निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही आयोजित होती रहेंगी और परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यह आदेश कुलसचिव डॉ.भावना मिश्रा की ओर से जारी किया गया

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *