बुधवार को घोषित सीबीएस 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर रेवाड़ी में विद्यार्थी झूम उठे। कहीं पर जश्न मनाया गया, कहीं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित कर उन्हें बधाई दी गई। जिले में विभिन्न स्कूलों के परीक्षा परिणाम को ऐसे देखें। होली चाइल्ड स्कूल : स्कूल डायरेक्टर अनिरूद्ध सचदेवा ने बताया कि कॉमर्स में शौर्य रूस्तगी ने 96.2, तनु यादव ने 96, निकुंज खुराना ने 95.4 और साइंस में तान्या ने 95.4, योगिता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ उन्होंने बताया कि 75, 29 छात्रों ने 90 और 107 छात्रों ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं सीबीएसई की परीक्षा पास की। हरि सिंह पब्लिक स्कूल : स्कूल संचालिका विनिता सरकार और प्राचार्या दीपिका चावला ने बताया परिणाम रहा शत-प्रतिशत रहा। छात्रा अदिति ने संगीत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। रिया ने 91 प्रतिशत सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए। रिया ने हिंदी विषय में 96 अंक प्राप्त किए व म्यूजिक में भी 99 अंक प्राप्त किए। रोजलैंड में आरूषी टॉप : स्कूल संचालक जितेंद्र यादव ने बताया कि साइंस में आरुषि पुत्री बलराम ने 98% लेकर स्कूल टॉप किया। निकिता पुत्री श्री दीपक 96% लेकर कॉमर्स टॉप किया। मुस्कान पुत्री विनोद कुमार 92% लेकर संख्या में टॉप किया। 90% से अधिक अंक लेने वाले 12 छात्र रहे स्कूल का रिजल्ट 100% रहा। निकता म्यूजिक में 99 अंक, आरुषि फिजिकल एजुकेशन में 98, बायो में शगुन 96 मार्क्स, निकिता बीएसटी और अकाउंटेंसी में 95 अंक लिए, आरूषी 95 इन केमिस्ट्री, प्रतिभा ने 95 मार्क्स अंग्रेजी में लिए, अंक लेकर बच्चों ने अपने-अपने सब्जेक्ट में टॉप किया । श्रीकृष्णा स्कूल : स्कूल संचालिक सुदेश कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा बोर्ड के 12वीं के परिणाम में विज्ञान में अंकिता ने 484/500, वाणिज्य में दक्षिता ने 473/500 और कलां संकाय में बरखा ने 472/500 अंक प्राप्त किए। स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान बनाया। महाराजा अग्रसेन स्कूल : संस्था प्रधान रत्नेश बंसल, उप्रधान जितेंद्र जिंदल ने बताया कि स्कूल के 78 में से 48 विधार्थियों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया। परमवीर ने 96.6% अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। ऋषि पब्लिक स्कूल : स्कूल निदेशक विभुपाल व प्राचार्या सावित्री यादव ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में निष्ठा रावत पुत्री संजय सिंह रावत निवासी भिवाड़ी ने 96.2, चारुल यादव पुत्री रविन्द्र कुमार निवासी रालियावास ने 94..4, कनिष्का पुत्री पंकज कुमार निवासी फिदेरी ने 92..4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में पायल पुत्री मनोज कुमार निवासी खरखड़ा ने 95.6% तथा कला संकाय में दिशा पुत्री नवीन कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीपीएस इंटरनेशनल माजरा श्योराज: स्कूल चेयरपर्सन सुनीता यादव ने बताया कि छात्रा तनिषा यादव ने 94% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वंशिका ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के लगभग 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एमएलपी स्कूल राजपुरा : स्कूल चेयरमैन डॉ पीके शर्मा के साथ वाइस चेयरमैन अजय भारद्वाज ने बताया कि स्कूल का सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल टॉपर को 11 हजार और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


