भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभिटोला गांव में एक शादी समारोह में घुसकर ज्वेलरी और कैश लूटने और बारातियों से मारपीट का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से 5 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हमले में दूल्हा, उसके पिता, भसुर समेत कई बाराती घायल हो गए। घटना के बाद विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई और शादी बीच में ही रुक गई। मामले की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई। शादी की दो तस्वीरें देखिए मंगलवार की शाम धूमधाम से बारात पहुंची थी गांव शोभिटोला गांव निवासी नरेश यादव की पुत्री सोनी कुमारी की शादी तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी कृष्णधारी सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार के साथ तय थी। मंगलवार शाम धूमधाम से बारात गांव पहुंची थी और शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अचानक प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, उमेश यादव, सोनालाल, जेपी साह समेत करीब 20 अज्ञात लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे से लैस थे और उन्होंने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दूल्हा, दूल्हे के पिता समेत अन्य हुए घायल हमले में दूल्हा हरेंद्र कुमार, उसके पिता कृष्णधारी सिंह एवं अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने गहने और नकदी भी छीन ली। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालात को देखते हुए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षा के बीच शाहपुर थाना लाया। जहां थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस मामले में दूल्हे के पिता के बयान पर पांच नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभिटोला गांव में एक शादी समारोह में घुसकर ज्वेलरी और कैश लूटने और बारातियों से मारपीट का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से 5 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हमले में दूल्हा, उसके पिता, भसुर समेत कई बाराती घायल हो गए। घटना के बाद विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई और शादी बीच में ही रुक गई। मामले की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई। शादी की दो तस्वीरें देखिए मंगलवार की शाम धूमधाम से बारात पहुंची थी गांव शोभिटोला गांव निवासी नरेश यादव की पुत्री सोनी कुमारी की शादी तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी कृष्णधारी सिंह के पुत्र हरेंद्र कुमार के साथ तय थी। मंगलवार शाम धूमधाम से बारात गांव पहुंची थी और शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान अचानक प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, उमेश यादव, सोनालाल, जेपी साह समेत करीब 20 अज्ञात लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे से लैस थे और उन्होंने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दूल्हा, दूल्हे के पिता समेत अन्य हुए घायल हमले में दूल्हा हरेंद्र कुमार, उसके पिता कृष्णधारी सिंह एवं अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने गहने और नकदी भी छीन ली। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालात को देखते हुए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षा के बीच शाहपुर थाना लाया। जहां थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से दोनों की शादी संपन्न कराई गई। इस मामले में दूल्हे के पिता के बयान पर पांच नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


