कान्स 2026 में ‘जेंडर एग्नोस्टिक’ कमेंट के बाद आलिया भट्ट हुईं जमकर ट्रोल, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

कान्स 2026 में ‘जेंडर एग्नोस्टिक’ कमेंट के बाद आलिया भट्ट हुईं जमकर ट्रोल, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

Alia Bhatt: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरत मौजूदगी के साथ फ्रेंच रिवेरा पर अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, यहां वो एक ब्यूटी ब्रांड की प्रतिनिधि के तौर पर पहुंची और फोटोशूट, रेड कारपेट वॉक और इंटरव्यू के दौरान सुर्खियां बटोरी, लेकिन एक इंटरव्यू में आलिया के दिए गए बयान ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दिया है।

क्यों न ऐसी फिल्में बनाईं जाएं जो जेंडर एग्नोस्टिक हों

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि वे सिनेमा में क्या बदलाव देखना चाहती हैं, तो उन्होंने हॉलीवुड की कई कामयाब फिल्मों जैसे ‘बार्बी’, ‘वुदरिंग हाइट्स’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का एक्जैम्पल दिया, जिनकी फैन महिलाएं थीं। इसके बाद उन्होंने भारत में फिल्मों और उनके दर्शकों के बारे में कहा, “इंडिया में जब हम बॉक्स ऑफिस नंबर्स देखते हैं तो नजर आता है कि 75% दर्शक महिलाएं हैं, फिर भी फिल्मों में मेल दर्शक को ध्यान में रखा जाता है। मुझे यही हैरानी होती है कि अगर हम सिर्फ मेल दर्शकों को ही महत्व देते हैं तो महिलाओं का क्या?”

इतना ही नहीं, आलिया ने आगे ये भी साफ किया, “मैं ये नहीं चाहती कि पुरुषों को नजरअंदाज किया जाए, मगर हमें क्यों केवल एक जेंडर पर फोकस करना है? क्यों न ऐसी फिल्में बनाईं जाएं जो जेंडर एग्नोस्टिक हों, मतलब कहानी ही मुख्य हो, चाहे उसमें कोई भी हो मेल हो या फिमेल, क्योंकि कहानी ही सबसे मेन होती है और मुझे उम्मीद है कि हमारे इंडस्ट्री में भी ऐसा बदलाव आएगा।”

Alia Bhatt

फिल्मों को जेंडर-स्पेसिफिक सीमाओं में बांधना ठीक नहीं है

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इस बयान पर सोशल मीडिया पर 2 तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं और इस पर कई नेटिजन्स ने उनका सपोर्ट किया तो कई ने उनकी बातों पर सवाल उठाए। एक यूजर ने ट्वीट किया कि आलिया की ये बात धुरंधर फिल्म की सफलता से जलन लगने जैसी है, क्योंकि वो इंडियन सिनेमा में मेल लीड फिल्मों को लेकर सवाल खड़ा कर रही हैं। तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आलिया का मतलब पूरी तरह सही है, फिल्मों को जेंडर-स्पेसिफिक सीमाओं में बांधना ठीक नहीं है और महिला-एनिमेटेड कहानियों को बराबर मौका मिलना चाहिए।

Alia Bhatt

तो कुछ ने तो आलिया के बयान को उनकी आने वाली फिल्मों से भी जोड़ा। अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या आलिया ने याद नहीं किया कि वे खुद कई फीमेल-सेंट्रिक फिल्मों में काम कर रही हैं, जैसे कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’? बता दें, अब तक आलिया ने सोशल मीडिया इस चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Alia Bhatt

वर्कफ्रांट की बात करें तो, आलिया के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। उनकी फिल्म ‘अल्फा’ जुलाई 2026 में रिलीज होगी, जबकि ‘लव एंड वॉर’ जनवरी 2027 में बड़े पर्दे पर दिखाई देगी और दोनों फिल्में उनकी एक्टिंग के नए आयाम दिखाने की उम्मीद जगाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *