बेगूसराय में शादी की रस्म के बीच विस्फोट:6 लोग हुए घायल, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की कर दी पिटाई

बेगूसराय में शादी की रस्म के बीच विस्फोट:6 लोग हुए घायल, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की कर दी पिटाई

बेगूसराय में मंगलवार रात विस्फोट हुआ। घटना शादी समारोह में हुई है, जहां रस्में की जा रही थी। बताया जा हा कि सुतली बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 6 लोग आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं। विस्फोट करने वाले युवक की आक्रोशित भीड़ ने पिटाई कर दी। आरोपी युवक की पहचान गणेश उर्फ गैना के रूप में हुई है। विस्फोट में नंदनी कुमारी, राजीव कुमार सहित अन्य बच्चे चोटिल हो गए। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। आज होने वाली है शादी सोनमा गांव में बैजनाथ पाल के बेटे रौशन कुमार की आज शादी होने वाली है। रात में मटकोर की रस्म की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा कि सुतली बम कहां से आया और विस्फोट कैसे हुआ है। घटना को लेकर रात 2:00 बजे तक गांव में हलचल बनी रही। हालांकि मुखिया रामकरण पासवान ने बम विस्फोट होने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ शरारती युवकों ने शीशे के बोतल में रखकर पटाखा फोड़ा था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया जांच में बम विस्फोट का मामला सामने नहीं आया है। बेगूसराय में मंगलवार रात विस्फोट हुआ। घटना शादी समारोह में हुई है, जहां रस्में की जा रही थी। बताया जा हा कि सुतली बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 6 लोग आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं। विस्फोट करने वाले युवक की आक्रोशित भीड़ ने पिटाई कर दी। आरोपी युवक की पहचान गणेश उर्फ गैना के रूप में हुई है। विस्फोट में नंदनी कुमारी, राजीव कुमार सहित अन्य बच्चे चोटिल हो गए। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। आज होने वाली है शादी सोनमा गांव में बैजनाथ पाल के बेटे रौशन कुमार की आज शादी होने वाली है। रात में मटकोर की रस्म की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा कि सुतली बम कहां से आया और विस्फोट कैसे हुआ है। घटना को लेकर रात 2:00 बजे तक गांव में हलचल बनी रही। हालांकि मुखिया रामकरण पासवान ने बम विस्फोट होने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ शरारती युवकों ने शीशे के बोतल में रखकर पटाखा फोड़ा था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया जांच में बम विस्फोट का मामला सामने नहीं आया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *