11 अप्रैल को हुआ था उद्घाटन:सिविल अस्पताल बिरला नगर में प्लेट-स्क्रू खुद खरीद रहे मरीज सी-आर्म मशीन आई, लेकिन महीने भर बाद भी इंप्लांट के टेंडर नहीं

11 अप्रैल को हुआ था उद्घाटन:सिविल अस्पताल बिरला नगर में प्लेट-स्क्रू खुद खरीद रहे मरीज सी-आर्म मशीन आई, लेकिन महीने भर बाद भी इंप्लांट के टेंडर नहीं

सिविल अस्पताल बिरला नगर में हड्डी रोगों के ऑपरेशन की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। शासन ने लाखों की सी-आर्म मशीन तो उपलब्ध करा दी, जिसका उद्घाटन 11 अप्रैल को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने किया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की सुस्ती ने मरीजों की कमर तोड़ दी है। ऑपरेशन की सुविधा शुरू हुए करीब एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक अस्पताल इंप्लांट (प्लेट, रॉड, स्क्रू) की सप्लाई के लिए किसी कंपनी को ठेका तक नहीं दे पाया है। उद्घाटन के बाद अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन भी शुरू कर दिए गए। इससे मरीजों को उम्मीद थी कि अब उन्हें निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। अस्पताल में ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को प्लेट, रॉड, स्क्रू सहित अन्य इंप्लांट बाजार से खरीदने पड़ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि निजी दुकानों से इंप्लांट खरीदने में हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। जल्द बुलाएंगे बैठक, इसमें तय करेंगे रेट फिर होंगे टेंडर
रोगी कल्याण समिति( आरकेएस) की बैठक बुला रहे हैं। इस बैठक में इंप्लांट की दरें तय की जाएंगी,जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -डॉ.जेके मसूरिया, प्रभारी, सिविल अस्पताल बिरला नगर ठेका प्रक्रिया तक शुरू नहीं: अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक इंप्लांट सप्लाई के लिए किसी कंपनी का चयन नहीं किया है। न ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई है। यही कारण है कि ऑपरेशन सुविधा शुरू होने के बाद भी मरीजों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शुरू नहीं हुई एक्सरे मशीन: सिविल अस्पताल में एक्सरे मशीन 25 मार्च को आ गई थी लेकिन अबतक मशीन नहीं लग पाई है जिसके चलते मरीजों को एक्सरे कराने के लिए प्राइवेट में जाना पड़ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *