नवादा में वज्रपात से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिटी रिपोर्टर| नवादा जिले में मंगलवार को तेज आंधी बारिश के साथ वज्रपात होने से अलग-अलग गांवों के दो लोगों की मौत हो गई। जिसकी एक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव के 55 वर्षीय नरेश सिंह जबकि दूसरा नगर थाना क्षेत्र के नया गांव के 58 वर्षीय छोटे रविदास के रूप में हुई है। परिजनों बताया कि खेत से जानवर को लाने के लिए निकले थे। तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। जिससे खेत में ही गिर पड़े। जिसे ग्रामीणों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मौत हो चुकी थी। जबकि नया गांव के मृतक गांव से ही मजदूरी कर घर वापस लौटे। जिसके बाद खेत से बकरी लेकर घर लौटने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर पड़े। जिसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सिटी रिपोर्टर| नवादा जिले में मंगलवार को तेज आंधी बारिश के साथ वज्रपात होने से अलग-अलग गांवों के दो लोगों की मौत हो गई। जिसकी एक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव के 55 वर्षीय नरेश सिंह जबकि दूसरा नगर थाना क्षेत्र के नया गांव के 58 वर्षीय छोटे रविदास के रूप में हुई है। परिजनों बताया कि खेत से जानवर को लाने के लिए निकले थे। तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। जिससे खेत में ही गिर पड़े। जिसे ग्रामीणों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मौत हो चुकी थी। जबकि नया गांव के मृतक गांव से ही मजदूरी कर घर वापस लौटे। जिसके बाद खेत से बकरी लेकर घर लौटने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर पड़े। जिसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *