अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में बुजुर्ग महिला को गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं नेहा धूपिया, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में बुजुर्ग महिला को गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं नेहा धूपिया, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

Neha Dhupia Visits Aniruddhacharya Ashram: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार वह किसी फिल्म या शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी इंसानियत और भावुक व्यवहार के कारण सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों नेहा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुजुर्ग महिलाओं से मिलते हुए खुद को संभाल नहीं पा रहीं और फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंचीं नेहा धूपिया (Neha Dhupia Visits Aniruddhacharya Ashram)

दरअसल, नेहा हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं थीं। वहां उन्होंने वृद्ध महिलाओं के साथ समय बिताया। आश्रम का माहौल और वहां रहने वाली महिलाओं की हालत देखकर नेहा काफी भावुक हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कभी किसी महिला को गले लगा रही हैं, तो कभी उनके पास बैठकर उनकी बातें सुन रही हैं। कई महिलाओं के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।

हर महिला से नेहा ने की बात

आश्रम में मौजूद लोगों के मुताबिक नेहा काफी देर तक वहां रहीं और हर महिला से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथों से बुजुर्ग महिलाओं को खाना भी खिलाया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े और वो खुद को संभाल नहीं पाईं। सोशल मीडिया पर लोग नेहा के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि स्टार बनने के बाद भी नेहा के अंदर इंसानियत और संवेदनशीलता जिंदा है।

जरूरतमंदों की मदद को लेकर सक्रिय रही हैं नेहा

नेहा धूपिया हमेशा से सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की मदद को लेकर सक्रिय रही हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जहां वह लोगों की मदद करती नजर आती हैं। हालांकि इस बार आश्रम से सामने आए वीडियो ने लोगों के दिल को गहराई से छू लिया।

इसी बीच नेहा और उनके पति अंगद बेदी ने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह भी मनाई। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खास तस्वीरें शेयर कीं। नेहा ने पति के लिए बेहद प्यार भरा मैसेज भी लिखा, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। यह कपल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिना जाता है।

साल 2018 में हुई थी शादी (Neha Dhupia Visits Aniruddhacharya Ashram)

नेहा और अंगद ने साल 2018 में बेहद सादगी के साथ शादी की थी। शादी की खबर ने उस समय फैंस को चौंका दिया था क्योंकि दोनों ने अचानक अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और अक्सर परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *