ICC ने जारी की वनडे की सालाना रैंकिंग, टीम इंडिया को एक रेटिंग पाइंट्स का नुकसान, देखें टॉप 10 की लिस्ट

ICC ने जारी की वनडे की सालाना रैंकिंग, टीम इंडिया को एक रेटिंग पाइंट्स का नुकसान, देखें टॉप 10 की लिस्ट

Team India Latest ODI Ranking: आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 पर बनी हुई है। वर्ल्ड कप 2027 के लिए टॉप-8 टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर खेलना होगा। 

ICC Annual ODI Team Ranking: सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने वनडे की सालाना रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय टीम को एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है। यह रैंकिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टॉप-8 टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर खेलना पड़ेगा। ऐसे में सभी टीमें टॉप-8 में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।

मेजबान के तौर पर इनकी टिकट पक्की

हालांकि, अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉप-8 में रहती है, तो रैंकिंग में नौवें स्थान पर रहने वाली टीम को भी सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिल जाएगा। वहीं, अगर मेजबान जिम्बाब्वे भी टॉप-8 में शामिल रहता है, तो टॉप-10 टीमें सीधे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। आपको बता दें कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें दो मेजबान टीमें, टॉप-8 रैंकिंग वाली टीमें और चार टीमें क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी।

आईसीसी द्वारा सोमवार को जारी सालाना रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। पिछले साल टीम इंडिया के पास 119 रेटिंग अंक थे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत से हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम 113 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले साल काफी खराब रहा, जिसकी वजह से उसे एक स्थान का नुकसान हुआ और टीम अब पांचवें स्थान पर है।

श्रीलंका छठे, अफगानिस्तान सातवें, इंग्लैंड आठवें और बांग्लादेश नौवें स्थान पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम 10वें स्थान पर मौजूद है। आयरलैंड 11वें और जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर है।

वनडे की सालाना रैंकिंग

स्थान टीम मैच अंक रेटिंग
01 भारत 27 3197 118
02 न्यूजीलैंड 30 3384 113
03 ऑस्ट्रेलिया 23 2510 109
04 साउथ अफ्रीका 28 2855 102
05 पाकिस्तान 29 2841 98
06 श्रीलंका 35 3346 96
07 अफगानिस्तान 21 1947 93
08 इंग्लैंड 28 2487 89
09 बांग्लादेश 33 2763 84
10 वेस्टइंडीज 28 2073 74

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *