RCB playoffs qualification scenario: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार रात बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने एमआई को आईपीएल 2026 से बाहर करने के लिए आखिरी गेंद तक संघर्ष किया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की गाड़ी एक समय पटरी से उतर चुकी थी। इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने बल्लेबाजी की कमान संभाली और 46 गेंदों में 73 रन बनाकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को पूरी तरह से जिंदा रखा।
आखिरी तीन गेंदों पर जब 9 रनों की दरकार थी, तब भुवनेश्वर कुमार और रासिक सलाम ने टीम की नैया पार लगाई। बहुत ही कम अंतर से मिली इस जीत के साथ आरसीबी 11 मैचों में 7 जीत के साथ टेबल में टॉपर बन गई है। अब सवाल ये है कि क्या वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच पाएगी या फिर उसकी राह अभी कांटों भरी है? आइये एक नजर उसके सभी समीकरण पर डालते हैं।
क्या बेंगलुरु IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगा?
बेंगलुरु के लिए समीकरण जितने आसान हो सकते हैं, उतने ही आसान हैं। उसके पास अब 14 पॉइंट्स हैं और बचे हुए तीन मैचों में से सिर्फ एक जीत से उनका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा। उसका लक्ष्य टॉप-2 में बने रहने पर होगा और 18 पॉइंट्स के साथ डिफेंडिंग चैंपियन के लिए यह स्थान पक्का हो सकता है।
आरसीबी के सभी समीकरण
RCB अगर 1 मैच जीतती है: एक जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी, लेकिन फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें शायद एक एलिमिनेटर और उसके बाद एक क्वालीफायर खेलना पड़ सकता है।
अगर 2 मैच जीतती है: 18 पॉइंट्स के साथ वह टॉप-2 में जगह बना सकती है। ऐसे में उसकी एक बाधा कम हो जाएगी, और लगातार दूसरा खिताब जीतने का रास्ता आसान हो जाएगा।
अगर 3 मैच जीतती है: इससे वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की मजबूत स्थिति में होगी। लेकिन, अभी के हिसाब से तीन टीमें 14 पॉइंट्स पर बराबरी पर हैं। इसलिए कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।
अगर कोई मैच नहीं जीतती: ऐसे में उसकी क्वालीफिकेशन खतरे में पड़ जाएगा। यहां से उसे या तो दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना होगा या फिर बाहर हो जाएगी।







𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from a thrilling night 
