जीजा ने बिजनेसमैन साले को गला रेतकर मार डाला:चाकू से पेट पर किए 3 वार; पार्टनरशिप-प्रॉफिट को लेकर ढाई साल से चल रहा था विवाद

पूर्णिया में बिजनेसमैन की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बॉडी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला। पहले पेट में चाकू गोदा गया और फिर बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। 5 घातक वार किए गए। क्रूशियल मर्डर का आरोप बहनोई पर है। दोनों के बीच बिजनेस के पार्टनरशिप को लेकर विवाद चल रहा था। रास्ते से हटाने के लिए साले की हत्या की साजिश रची और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी अनवर आलम(35) के रूप में हुई है। बहनोई के साथ पार्टनरशिप पर फैक्ट्री चलाता था। दिल दहला देने वाली ये घटना बायसी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की है। प्रॉफिट को लेकर बढ़ा विवाद चिरैया पंचायत के मुखिया अबू बकर ने बताया कि अनवर आलम ने अपने जीजा के साथ मिलकर करीब 5 साल पहले मुढ़ी मील का कारोबार शुरू किया था। मिल ने बाजार पकड़ा। जिससे बिजनेस में बेतहाशा मुनाफा होने लगा। इसी प्रॉफिट को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आया। दोनों में मील की आमदनी और हिस्सेदारी को लेकर विवाद गहराया। ढाई साल पहले गांव में पंचायत बैठी, मगर सारी कोशिशें बेकार रही। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। मगर इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा, जो दुश्मनी में बदल गई। साल भर पहले एक शादी समारोह में भी दोनों के बीच नोंकझोंक हुई थीएक दूसरे को देखना तक नहीं चाहते थे। जीजा कई बार साले अनवर को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। पिछले दिनों भी हिस्सेदारी और प्रॉफिट को लेकर सरेराह दोनों में विवाद हुआ था। हाथापाई की नौबत बन गई थी। जिसे वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह सुलझा लिया था। इसी के बाद से जीजा ने साले को टारगेट पर ले लिया था। बाइक पर भी खून के निशान मिले अबू बकर ने आगे कहा कि अनवर आलम की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा भी है। रविवार को अनवर आलम अपने भाई को बस पर बैठाने बायसी गया था। भाई को बस पर बैठाने के बाद भी वो घर नहीं लौटा। पूरी रात खोजबीन चलती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे एक पानी भरे गड्ढे में शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अनवर आलम के रूप में हुई। लाश की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लाश गड्ढे में थी, बेहद निर्मम तरीके से गला रेता गया था। मर्डर से पहले पेट में धारदार चाकू से कई घातक वार किए गए। पेट में चाकू गोदने के 3 गहरे जख्म मिले। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई, जिस पर खून के निशान थे। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची वहीं, सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम आई। मौके से कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बायसी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पूर्णिया में बिजनेसमैन की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बॉडी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला। पहले पेट में चाकू गोदा गया और फिर बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। 5 घातक वार किए गए। क्रूशियल मर्डर का आरोप बहनोई पर है। दोनों के बीच बिजनेस के पार्टनरशिप को लेकर विवाद चल रहा था। रास्ते से हटाने के लिए साले की हत्या की साजिश रची और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी अनवर आलम(35) के रूप में हुई है। बहनोई के साथ पार्टनरशिप पर फैक्ट्री चलाता था। दिल दहला देने वाली ये घटना बायसी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की है। प्रॉफिट को लेकर बढ़ा विवाद चिरैया पंचायत के मुखिया अबू बकर ने बताया कि अनवर आलम ने अपने जीजा के साथ मिलकर करीब 5 साल पहले मुढ़ी मील का कारोबार शुरू किया था। मिल ने बाजार पकड़ा। जिससे बिजनेस में बेतहाशा मुनाफा होने लगा। इसी प्रॉफिट को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आया। दोनों में मील की आमदनी और हिस्सेदारी को लेकर विवाद गहराया। ढाई साल पहले गांव में पंचायत बैठी, मगर सारी कोशिशें बेकार रही। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। मगर इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा, जो दुश्मनी में बदल गई। साल भर पहले एक शादी समारोह में भी दोनों के बीच नोंकझोंक हुई थीएक दूसरे को देखना तक नहीं चाहते थे। जीजा कई बार साले अनवर को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। पिछले दिनों भी हिस्सेदारी और प्रॉफिट को लेकर सरेराह दोनों में विवाद हुआ था। हाथापाई की नौबत बन गई थी। जिसे वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह सुलझा लिया था। इसी के बाद से जीजा ने साले को टारगेट पर ले लिया था। बाइक पर भी खून के निशान मिले अबू बकर ने आगे कहा कि अनवर आलम की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा भी है। रविवार को अनवर आलम अपने भाई को बस पर बैठाने बायसी गया था। भाई को बस पर बैठाने के बाद भी वो घर नहीं लौटा। पूरी रात खोजबीन चलती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे एक पानी भरे गड्ढे में शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अनवर आलम के रूप में हुई। लाश की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लाश गड्ढे में थी, बेहद निर्मम तरीके से गला रेता गया था। मर्डर से पहले पेट में धारदार चाकू से कई घातक वार किए गए। पेट में चाकू गोदने के 3 गहरे जख्म मिले। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई, जिस पर खून के निशान थे। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची वहीं, सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम आई। मौके से कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बायसी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *