पूर्णिया में सड़क हादसे में किसान की जान चली गई। रोजाना की तरह खेत से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक जोरदार टक्कर मारती हुई भाग निकली। टक्कर इतनी जबरस्त थी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में GMCH लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान बघवा गांव निवासी नागेश्वर मंडल(54) के रूप में हुई है। घटना टीकापट्टी थाना क्षेत्र की है। घर में मचा कोहराम ग्रामीणों ने बताया कि नागेश्वर मंडल बेहद मेहनती किसान थे। खेती कर परिवार चलाते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, सूचना मिलते ही टीकापट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पूर्णिया में सड़क हादसे में किसान की जान चली गई। रोजाना की तरह खेत से वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक जोरदार टक्कर मारती हुई भाग निकली। टक्कर इतनी जबरस्त थी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में GMCH लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान बघवा गांव निवासी नागेश्वर मंडल(54) के रूप में हुई है। घटना टीकापट्टी थाना क्षेत्र की है। घर में मचा कोहराम ग्रामीणों ने बताया कि नागेश्वर मंडल बेहद मेहनती किसान थे। खेती कर परिवार चलाते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, सूचना मिलते ही टीकापट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


