कटिहार में चलती ऑटो से सड़क पर गिरी महिला:इलाज के दौरान पूर्णिया GMCH में मौत, मायके से बाजार के लिए निकली थी

कटिहार में चलती ऑटो से सड़क पर गिरी महिला:इलाज के दौरान पूर्णिया GMCH में मौत, मायके से बाजार के लिए निकली थी

कटिहार में चलती ऑटो से एक महिला गिर गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। घटना डूमर इलाके की है। मृतका की पहचान शहर के रामबाग निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। पति ने बताया कि उनकी पत्नी खुशबू दस दिन पहले डूमर छोहर स्थित अपने मायके गई हुई थी। सूरज ढलने पर घर से ऑटो से बाजार जाने निकली थी। इसी दौरान अचानक गिर गई। प्राथमिक उपचार के बाद कटहिरा मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची।

घर में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके क पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। कटिहार में चलती ऑटो से एक महिला गिर गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। घटना डूमर इलाके की है। मृतका की पहचान शहर के रामबाग निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। पति ने बताया कि उनकी पत्नी खुशबू दस दिन पहले डूमर छोहर स्थित अपने मायके गई हुई थी। सूरज ढलने पर घर से ऑटो से बाजार जाने निकली थी। इसी दौरान अचानक गिर गई। प्राथमिक उपचार के बाद कटहिरा मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची।

घर में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके क पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *