पैट कमिंस समेत आधा दर्जन ऑस्‍ट्रेलियाई स्‍टारों ने IPL के लिए छोड़ा पाकिस्तान दौरा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा अपडेट

पैट कमिंस समेत आधा दर्जन ऑस्‍ट्रेलियाई स्‍टारों ने IPL के लिए छोड़ा पाकिस्तान दौरा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा अपडेट

Australia squad announce for Pakistan tour: पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ट्रैविस हेड समेत आधा दर्जन ऑस्‍टेलियाई स्‍टार प्‍लेयर्स ने IPL 2026 के लिए पाकिस्तान दौरा छोड़ दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश दौरे के लिए टीमों की घोषणा करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। 

Australia squad announce for Pakistan tour: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने आगामी पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट और ट्रैविस हेड पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, जो 30 मई से शुरू हो रही है। ये सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे, क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के लिए भारत में ही रहेंगे। पूरी संभावना है कि कमिंस, हेजलवुड, कोनोली, बार्टलेट और हेड को आईपीएल प्लेऑफ में अहम भूमिका निभानी होगी, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप चार में जगह बनाने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

मिचेल स्‍टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। उनके पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने टीम में मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन और जोश इंग्लिस को शामिल किया है। मार्श और इंग्लिस अभी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं, जबकि ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ग्रीन भी छोड़ सकते पाकिस्‍तान दौरा

एलएसजी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन केकेआर के पास अभी भी टॉप चार में पहुंचने का एक वास्तविक मौका है। अगर केकेआर क्वालीफाई कर जाती है, तो इस बात की संभावना है कि ग्रीन को भी टीम से हटा लिया जाए। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

चयनकर्ता ने क्या कहा?

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुनी गई टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का एक बेहतरीन मिश्रण है। नए खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने और नेशनल टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलते देखना हमेशा रोमांचक होता है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *