वाराणसी में थार से कुचलकर महिला-मासूम समेत 3 की मौत:रिंग सेरेमनी से लौट रहा था परिवार, तड़प-तड़प कर बच्ची ने तोड़ा दम

वाराणसी में थार से कुचलकर महिला-मासूम समेत 3 की मौत:रिंग सेरेमनी से लौट रहा था परिवार, तड़प-तड़प कर बच्ची ने तोड़ा दम

वाराणसी के मंडुवाडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीटी रोड पर एक अनियंत्रित थार जीप ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस हृदयविदारक घटना में बाइक सवार महिला और उसकी 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है। मिर्जामुराद के बेनीपुर की रहने वाली सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और 5 वर्षीय बेटी के साथ मोढैला गांव में एक रिंग सेरेमनी में शामिल होने आई थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे जब वे कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी भुलनपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार बाइक को काफी दूर तक घसीटती ले गई। ​हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में मनीष को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, सोनी और उनकी बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मनीष के अस्पताल में दम ताेड़ने की खबर आई। हादसे में दो अन्य लोग चोटिल हो गए। मृतकों की तस्वीर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *