अमृतसर मेहता रोड पर कार और बाइक की टक्कर:नशे में होने का आरोप, एक फरार, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर मेहता रोड पर कार और बाइक की टक्कर:नशे में होने का आरोप, एक फरार, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर के मेहता रोड पर कार सवार परिवार की गाड़ी को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा गांव ओठियां के पास उस समय हुआ जब गांव छापा राम सिंह निवासी सरदूल सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान फोकल प्वाइंट की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, नशे में होने का आरोप टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार चालक परिवार का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक नशे की हालत में थे और लापरवाही से बाइक चला रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सरदूल सिंह और उनके बेटे ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि उनकी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। पुलिस ने जांच जारी वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *