नालंदा में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार:हेलीकॉप्टर से चारधाम यात्रा का झांसा देकर श्रद्धालुओं को लूटते थे, मोबाइल-फर्जी सिम बरामद

नालंदा पुलिस ने रविवार को 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। चारों चारधाम यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगते थे। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कतरीसराय पुलिस ने सुंदरपुर गांव में छापेमारी की। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरपुर गांव में एक संगठित गिरोह सक्रिय है जो ‘हिमालयन हेली सर्विस’ के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा है। ये अपराधी धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर, बस और ट्रेन बुकिंग का झांसा देकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे। 30 प्रतिशत रुपए एडवांस में लेते थे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जब सुंदरपुर में दबिश दी। वहां से अंकित कुमार, बॉबी कुमार, सुरज कुमार और अमन कुमार को पकड़ा गया। सभी स्थानीय निवासी हैं। ठगी के खेल में अपराधी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। वे विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को यात्रा का प्रलोभन देते थे और बुकिंग के नाम पर कुल राशि का 30 प्रतिशत एडवांस में भुगतान अपने खातों में करवा लेते थे। शेष राशि का भुगतान टिकट मिलने के बाद करने का झांसा दिया जाता था, लेकिन पैसा मिलते ही ये अपराधी गायब हो जाते थे।
साइबर ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 6 स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और अब पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। छापेमारी टीम में कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें और लुभावने ऑनलाइन विज्ञापनों से सतर्क रहें। नालंदा पुलिस ने रविवार को 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। चारों चारधाम यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगते थे। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कतरीसराय पुलिस ने सुंदरपुर गांव में छापेमारी की। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरपुर गांव में एक संगठित गिरोह सक्रिय है जो ‘हिमालयन हेली सर्विस’ के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा है। ये अपराधी धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर, बस और ट्रेन बुकिंग का झांसा देकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे। 30 प्रतिशत रुपए एडवांस में लेते थे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जब सुंदरपुर में दबिश दी। वहां से अंकित कुमार, बॉबी कुमार, सुरज कुमार और अमन कुमार को पकड़ा गया। सभी स्थानीय निवासी हैं। ठगी के खेल में अपराधी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। वे विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को यात्रा का प्रलोभन देते थे और बुकिंग के नाम पर कुल राशि का 30 प्रतिशत एडवांस में भुगतान अपने खातों में करवा लेते थे। शेष राशि का भुगतान टिकट मिलने के बाद करने का झांसा दिया जाता था, लेकिन पैसा मिलते ही ये अपराधी गायब हो जाते थे।
साइबर ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 6 स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और अब पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। छापेमारी टीम में कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें और लुभावने ऑनलाइन विज्ञापनों से सतर्क रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *