शुभेन्दु सरकार में मंत्री बनते ही दिलीप घोष बोले, ‘पश्चिम बंगाल में लोग डर में जी रहे, अब जल्दी सब ठीक हो जाएगा’

शुभेन्दु सरकार में मंत्री बनते ही दिलीप घोष बोले, ‘पश्चिम बंगाल में लोग डर में जी रहे, अब जल्दी सब ठीक हो जाएगा’

Dilip Ghosh On Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल में नए सीएम के तौर पर शुभेन्दु अधिकारी ने शपथ ले ली। आज मुख्यमंत्री का कार्यभार भी अधिकारी संभाल लेंगे। शुभेन्दु अधिकारी के साथ 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें पूर्व बीजेपी बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम भी शामिल है। शपथ ग्रहण के बाद अब दिलीप घोष ने बीजेपी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। घोष ने कहा कि बंगाल की जनता त्रस्त है, भाजपा सरकार इससे बंगाल के लोगों को निजात दिलवाएगी।

दिलीप घोष ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “हमें बंगाल को फिर से बनाना है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। घोष ने दावा किया कि बंगाल में लोग डर के साए में जी रहे थे। भाजपा सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि हम अब सरकार में आए हैं। हमें हर चीज पर काम करना होगा। इसे सही करने में समय तो लगेगा लेकिन हम तुरंत इसपर काम शुरू कर देंगे। साथ ही घोष ने जल्द बंगाल में बदलाव दिखने का दावा किया।

राज्य में पहली बार बनी भाजपा सरकार

इस विधानसभा चुनाव में भाप ने बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें अपने नाम कर ली। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को महज 80 सीटों से संतोष करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को 200 से ज्यादा सीटें आई थी और वो मुख्यमंत्री बनी थीं। लेकिन उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। शुभेन्दु अधिकारी राज्य में पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बने हैं।

ये नेता पहली सरकार में बने मंत्री

09 मई शनिवार को शुभेन्दु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली। उनके साथ बीजेपी के 5 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें दिलीप घोष, विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू, निसिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है।

शपथ ग्रहण में पूराने नेता का हुआ सम्मान

कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए सालों तक काम करने वाले नेता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। साथ ही गले भी लगे। गले लगते वक्त दोनों भावुक भी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *