खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना शनिवार देर शाम करीब 6 बजे डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 15 में हुई। रोहियामा निवासी 24 वर्षीय फरहाना खातून, पत्नी रिजवान अली, को अकेला पाकर हमलावरों ने जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। घायल महिला के पति रिजवान अली ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, गांव के ही वीरेंद्र चौधरी और उनके परिजनों ने मिलकर फरहाना खातून से मारपीट की और उनके जेवरात भी छीन लिए। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घायल के पति के लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना शनिवार देर शाम करीब 6 बजे डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 15 में हुई। रोहियामा निवासी 24 वर्षीय फरहाना खातून, पत्नी रिजवान अली, को अकेला पाकर हमलावरों ने जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। घायल महिला के पति रिजवान अली ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, गांव के ही वीरेंद्र चौधरी और उनके परिजनों ने मिलकर फरहाना खातून से मारपीट की और उनके जेवरात भी छीन लिए। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घायल के पति के लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


