पूर्णिया के भट्टा दुर्गा बाड़ी में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भट्टा दुर्गा बाड़ी पूजा समिति द्वारा शाम 7:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में रवींद्र संगीत, नृत्य और नृत्य-नाटिका “ऋतु रंग” का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस नृत्य-नाटिका में सभी ऋतुओं के भाव और सौंदर्य को मंच पर प्रस्तुत किया गया, जो रवींद्रनाथ टैगोर की रचनात्मकता और प्रकृति प्रेम को समर्पित थी। कार्यक्रम में शिंजिता बनर्जी, श्रेयोजिता बनर्जी, संचारी शोम, सुनंदा दास, शिल्पी दे, त्रिदीप शील, सोनाली चक्रवर्ती, सुष्मिता भट्टाचार्य, श्रबना सरकार, रीमा मुखर्जी, रिपिका, सर्वानी, मयूरी, आकाश, चन्द्राणी, तापसी, सारिका, एलीना, भूमि, स्मिती, श्रेया, अर्पिता और आयुषी सहित कई स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल की छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर को मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई। संगीत संगत में हारमोनियम पर सुष्मिता भट्टाचार्य, तबले पर सत्यप्रिय दत्ता, की-बोर्ड पर आशीष राहा और गिटार पर राज देवनाथ ने सहयोग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन तपती बनर्जी एवं श्रबना सरकार ने किया। अंत में, भट्टा दुर्गा बाड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार भट्टाचार्य और सचिव सुचित्रो घोष ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को रवींद्र जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। पूर्णिया के भट्टा दुर्गा बाड़ी में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भट्टा दुर्गा बाड़ी पूजा समिति द्वारा शाम 7:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में रवींद्र संगीत, नृत्य और नृत्य-नाटिका “ऋतु रंग” का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस नृत्य-नाटिका में सभी ऋतुओं के भाव और सौंदर्य को मंच पर प्रस्तुत किया गया, जो रवींद्रनाथ टैगोर की रचनात्मकता और प्रकृति प्रेम को समर्पित थी। कार्यक्रम में शिंजिता बनर्जी, श्रेयोजिता बनर्जी, संचारी शोम, सुनंदा दास, शिल्पी दे, त्रिदीप शील, सोनाली चक्रवर्ती, सुष्मिता भट्टाचार्य, श्रबना सरकार, रीमा मुखर्जी, रिपिका, सर्वानी, मयूरी, आकाश, चन्द्राणी, तापसी, सारिका, एलीना, भूमि, स्मिती, श्रेया, अर्पिता और आयुषी सहित कई स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल की छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर को मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई। संगीत संगत में हारमोनियम पर सुष्मिता भट्टाचार्य, तबले पर सत्यप्रिय दत्ता, की-बोर्ड पर आशीष राहा और गिटार पर राज देवनाथ ने सहयोग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन तपती बनर्जी एवं श्रबना सरकार ने किया। अंत में, भट्टा दुर्गा बाड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार भट्टाचार्य और सचिव सुचित्रो घोष ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को रवींद्र जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।


