Mother’s Day Wishes and Shayari: मां प्रेम, त्याग और निस्वार्थ सेवा का वह रूप है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। इसलिए हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है। यह दिन उस मां के प्रति आभार और प्यार व्यक्त करने का एक खास मौका है, जो बिना किसी शर्त के हमारी खुशियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती है। साल 2026 में आज, 10 मई मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन पर मम्मी को विश करना चाहते हैं तो आप यहां दिए गए विशेज और शायरी को भेजकर हैप्पी मदर्स डे विश कर या सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मां के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला सकते हैं।
मदर्स डे की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज (Mother’s Day Wishes in Hindi)
- भगवान हर जगह नहीं हो सकते थे, इसलिए उन्होंने मां को बनाया। हैप्पी मदर्स डे मां।
- मेरी सफलता के पीछे सिर्फ आपका हाथ है। शुक्रिया हमेशा साथ देने के लिए। हैप्पी मदर्स डे।
- खुदा का दूसरा रूप है मां, ममता का अनमोल स्वरूप है मां। मदर्स डे की शुभकामनाएं।
- आपने मुझे केवल जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही सलीका भी सिखाया। शुक्रिया मां। हैप्पी मदर्स डे।
- आपकी गोद में जो सुकून मिलता है, वह दुनिया के किसी ऐश-ओ-आराम में नहीं। हैप्पी मदर्स डे।
- जिंदगी की कड़ी धूप में आपकी ममता हमेशा एक घने साये की तरह मेरे साथ रही। शुक्रिया मां। हैप्पी मदर्स डे।
- मैं आज जो कुछ भी हूं या होने की उम्मीद रखता हूं, वह सब आपकी वजह से है। मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हम चाहे कितने भी बड़े क्यों ना हो जाएं, मां के प्यार में कभी कोई कमी नहीं आती है। हैप्पी मदर्स डे मां।
- “मां” ये कोई साधारण शब्द नहीं है। ये दुनिया की वो ताकत है, जो हर असंभव को संभव बनाती है। मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- मां, आपके चरणों में ही मेरा स्वर्ग है। हमेशा ऐसे ही अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखना। हैप्पी मदर्स डे।
मदर्स डे की शुभकामनाएं देने के लिए शायरी (Mother’s Day Shayari)
- मंजिल दूर और सफर बहुत है,
छोटी सी जान को फिक्र बहुत है,
मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
मगर मां की दुआओं में असर बहुत है।
हैप्पी मदर्स डे। - हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
लेकिन एक मां ही काफी है बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। - लबों पर उसके कभी बददुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।
हैप्पी मदर्स डे। - जब भी कोई मुश्किल आई,
मां ने सबसे पहले आवाज लगाई,
उसके आंचल में छिपकर,
हमने राहत की सांस पाई।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! - हर इंसान के जिन्दगी में वो सबसे खास होती है,
दूर होते हुए भी वो दिल के पास होती है,
जिसके सामने मौत भी अपना सर झुका दे,
वो और कोई नहीं बस मां होती है।
हैप्पी मदर्स डे। - नींद अपनी भुला के सुलाया हमको,
आंसू अपने गिरा के हंसाया हमको,
दर्द कभी ना देना उस खुदा की तस्वीर को,
जमाना कहता है ‘मां’ जिसको।
हैप्पी मदर्स डे। - मां है तो मुमकिन है सब कुछ,
मां है तो अधूरी नहीं कोई खुशी,
उसकी दुआओं में जो असर है,
वो नहीं किसी और में कभी।
हैप्पी मदर्स डे। - ऊपरी मन से कोई कुछ भी कहे,
पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता,
हैप्पी मदर्स डे। - सारा जहां बदल सकता है,
पर मां का आंचल कभी पराया नहीं होता।
हैप्पी मदर्स डे। - तेरे आंचल की छांव में,
हर मौसम सुकून दे जाता है,
मां, तू जो साथ हो,
तो डर भी मुस्कुरा जाता है।
हैप्पी मदर्स डे। - ऊपर जिसका अंत नहीं उसे ‘आसमां’ कहते हैं,
इस जहां में जिसका अंत नहीं उसे ‘मां’ कहते हैं।


