पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत:अमेठी में घर के बाहर खेलते समय गिरा, जांच जारी

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत:अमेठी में घर के बाहर खेलते समय गिरा, जांच जारी

अमेठी में शुक्रवार शाम तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। खेलते समय बच्चा घर के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक बच्चे की पहचान रौनक सिंह पुत्र धीरज सिंह के रूप में हुई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के रणवीर नगर मजरे जंगल रामनगर गांव का है। परिजनों के अनुसार, रौनक शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के पास लगे नल के करीब पहुंच गया, जहां पानी से भरा एक गड्ढा था। खेलते-खेलते वह गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन गड्ढे के पास पहुंचे तो रौनक पानी में पड़ा मिला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया- बच्चा खेलते समय पानी में डूब गया था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *