किशनगंज में परीक्षा केंद्र स्थापित होने से छात्रों को राहत-सांसद:NTA निदेशक को लिखा लेटर, NEET-UG सेंटर की मांग

किशनगंज में परीक्षा केंद्र स्थापित होने से छात्रों को राहत-सांसद:NTA निदेशक को लिखा लेटर, NEET-UG सेंटर की मांग

किशनगंज के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद आजाद ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के निदेशक को शुक्रवार को पत्र लिखकर किशनगंज में वर्ष 2027 से NEET-UG परीक्षा केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया है। सांसद ने छात्रों को हो रही परेशानियों को उजागर करते हुए यह मांग उठाई है। 100KM से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती पत्र में बताया गया है कि किशनगंज जिले से हजारों छात्र-छात्राओं को NEET-UG परीक्षा देने के लिए हर साल 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर पूर्णिया, कटिहार और अररिया जैसे शहरों में जाना पड़ता है। यह यात्रा छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए आर्थिक बोझ और अनावश्यक मानसिक दबाव का कारण बनती है। सांसद आजाद ने कहा कि किशनगंज में पर्याप्त बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ कई सरकारी और निजी विद्यालय हैं, जो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। यदि किशनगंज में परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाता है, तो छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, उनकी पहुँच आसान होगी और वे बेहतर वातावरण में परीक्षा दे सकेंगे। हजारों छात्रों को लाभ होगा, नई दिशा मिलेगी उन्होंने NTA निदेशक से इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और संबंधित विभाग को वर्ष 2027 से किशनगंज को NEET-UG परीक्षा केंद्र के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश देने का आग्रह किया। सांसद का मानना है कि इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र के हजारों छात्रों को लाभ होगा और उनके उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा मिलेगी। किशनगंज के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद आजाद ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के निदेशक को शुक्रवार को पत्र लिखकर किशनगंज में वर्ष 2027 से NEET-UG परीक्षा केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया है। सांसद ने छात्रों को हो रही परेशानियों को उजागर करते हुए यह मांग उठाई है। 100KM से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती पत्र में बताया गया है कि किशनगंज जिले से हजारों छात्र-छात्राओं को NEET-UG परीक्षा देने के लिए हर साल 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर पूर्णिया, कटिहार और अररिया जैसे शहरों में जाना पड़ता है। यह यात्रा छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए आर्थिक बोझ और अनावश्यक मानसिक दबाव का कारण बनती है। सांसद आजाद ने कहा कि किशनगंज में पर्याप्त बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ कई सरकारी और निजी विद्यालय हैं, जो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। यदि किशनगंज में परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाता है, तो छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, उनकी पहुँच आसान होगी और वे बेहतर वातावरण में परीक्षा दे सकेंगे। हजारों छात्रों को लाभ होगा, नई दिशा मिलेगी उन्होंने NTA निदेशक से इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और संबंधित विभाग को वर्ष 2027 से किशनगंज को NEET-UG परीक्षा केंद्र के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश देने का आग्रह किया। सांसद का मानना है कि इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र के हजारों छात्रों को लाभ होगा और उनके उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *