बांका में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे;कमरे का दरवाजा तोड़ा, फंदे से लटका मिला शव

बांका में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे;कमरे का दरवाजा तोड़ा, फंदे से लटका मिला शव

बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के डुबरीडीह गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी विवेक राय की पत्नी सोनी देवी(30) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल बच्चे मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। सोनी देवी अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक मां को बाहर न देखकर बच्चों ने कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्रामीणों ने कमरे का तोड़ा दरवाजा बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां सोनी देवी फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। तुरंत बाराहाट थाना पुलिस को सूचना दी गई। घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुरुआती जानकारी में घरेलू विवाद को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के डुबरीडीह गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी विवेक राय की पत्नी सोनी देवी(30) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल बच्चे मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। सोनी देवी अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक मां को बाहर न देखकर बच्चों ने कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्रामीणों ने कमरे का तोड़ा दरवाजा बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां सोनी देवी फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। तुरंत बाराहाट थाना पुलिस को सूचना दी गई। घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शुरुआती जानकारी में घरेलू विवाद को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *