पाली में तस्करों को पकड़ने के लिए ANTF टीम टोलकर्मी बनी। जैसे ही संदिग्ध कार आई। उसे टोल नहीं कटने की बात कहकर साइड में करवाया फिर स्थानीय पुलिस की मदद से कार की तलाशी ली। जिसमें 21.87 ग्राम अवैध एमडी मिलने पर कार और एमडी को जब्त किया। और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
टीम को सूचना मिली की जोधपुर की तरफ एक कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग आ रहे है। इस पर टीम ने बुधवार रात को रोहट क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल नांके पर साधा वर्दी में पहुंची। और तस्करों को पकड़ने के लिए टोलकर्मियों की ड्रेस पहनकर टोल पर तैनात हो गए।
जैसे ही जोधपुर की तरफ से संदिग्ध कार आई। उसे टोल नहीं कटने की बात कहते हुए साइड में करवाया। पुलिस रोहट पुलिस को मौके पर बुलाया। तलाशी में कार में 21.87 ग्राम अवैध एमडी मिली। जिसको लेकर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ऐसे में कार में सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एमडी और कार भी जब्त की। इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पाली के मंडिया रोड गरीब नवाज कॉलोनी निवासी फरदीन उर्फ चीनू पुत्र फारूख, मोबिन खान उर्फ बंटी पुत्र चांद मोहम्मद, मंडिया रोड शिव नगर निवासी भरत कुमार पुत्र नारायणलाल और रामदेव रोड पुलिस चौकी के सामने रहने वाले कार्तिक पुत्र पीराराम को गिरफ्तार किया।


