बेतिया में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर:सर्विस लेन और नालों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए, कार्रवारई के दौरान सुरक्षा बल तैनात

बेतिया में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर:सर्विस लेन और नालों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए, कार्रवारई के दौरान सुरक्षा बल तैनात

बेतिया नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान स्टेशन चौक से बानुछापर होते हुए बाबा कॉलेज तक चलाया गया। इस दौरान सर्विस लेन और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। झुग्गी-झोपड़ियों पर चलाया बुलडोजर अभियान के तहत सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित पार्किंग स्थलों को भी हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कई दुकानों के बाहर सड़क और नालों पर रखी सामग्री को जब्त कर लिया। अतिक्रमणकारियों को तत्काल कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क, सर्विस लेन और नालों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की, ताकि यातायात सुचारु रहे और जल निकासी की समस्या न हो। चिन्हित क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे इलाके में सख्ती से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि शहर के अन्य चिन्हित क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी रहेगा। नगर आयुक्त शिवानी दीक्षित ने बताया कि बेतिया शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार चेतावनी के बावजूद कुछ लोग दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और उसकी सामग्री स्थायी रूप से जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के इस अभियान में सहयोग करने की भी अपील की। बेतिया नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान स्टेशन चौक से बानुछापर होते हुए बाबा कॉलेज तक चलाया गया। इस दौरान सर्विस लेन और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। झुग्गी-झोपड़ियों पर चलाया बुलडोजर अभियान के तहत सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से संचालित पार्किंग स्थलों को भी हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कई दुकानों के बाहर सड़क और नालों पर रखी सामग्री को जब्त कर लिया। अतिक्रमणकारियों को तत्काल कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क, सर्विस लेन और नालों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की, ताकि यातायात सुचारु रहे और जल निकासी की समस्या न हो। चिन्हित क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे इलाके में सख्ती से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि शहर के अन्य चिन्हित क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी रहेगा। नगर आयुक्त शिवानी दीक्षित ने बताया कि बेतिया शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार चेतावनी के बावजूद कुछ लोग दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और उसकी सामग्री स्थायी रूप से जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के इस अभियान में सहयोग करने की भी अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *