गैस एजेंसी की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

गैस एजेंसी की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

सीकर। आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर वितरण में हो रही भारी परेशानियों, अव्यवस्थाओं एवं कथित कालाबाजारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीकर की ओर से प्रदर्शन किया गया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विक्रम गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग होने के बावजूद निर्धारित समय पूरा होते ही उपभोक्ताओं की बुकिंग स्वतः निरस्त कर दी जाती है। इसके कारण आमजन को बार-बार एजेंसी एवं गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तथा लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *