Iron Throne पर Queen Rhaenyra का राज! House of the Dragon Season 3 के पोस्टर ने मचाई सनसनी

Iron Throne पर Queen Rhaenyra का राज! House of the Dragon Season 3 के पोस्टर ने मचाई सनसनी
HBO की सबसे चर्चित सीरीज में से एक ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ (House of the Dragon) जल्द ही अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। बुधवार को सीरीज का नया पोस्टर रिलीज किया गया, जिसने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। इससे पहले 27 अप्रैल को इस सीजन का पहला टीजर ट्रेलर भी लॉन्च किया जा चुका है।

रिलीज हुआ ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन 3’ का पोस्टर

सामने आए नए पोस्टर में रानी रेनीरा टारगैरियन को ‘आयरन थ्रोन’ पर बैठे हुए दिखाया गया है। उनके चारों ओर ‘ब्लैक्स’ और ‘ग्रीन्स’ दोनों गुटों के प्रमुख किरदार हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस दमदार पोस्टर ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है और फैंस के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
 

इसे भी पढ़ें: Citadel Season 2 की धमाकेदार वापसी: Priyanka Chopra के एक्शन ने जीता दिल, लेकिन रिव्यूज़ में बंटा इंटरनेट

कब रिलीज होगी सीरीज?

पोस्टर के साथ ही निर्माताओं ने सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन 3’ अगले महीने 21 जून 2026 को HBO और Max पर रिलीज होने वाली है। पिछले सीजन के अंत में हुए ‘ब्लड एंड चीज’ के घटनाक्रम के बाद अब आगे की कहानी और भी खतरनाक और रोमांचक होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *