जहानाबाद पुलिस ने फायरिंग की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी मंडई बियर परियोजना स्थल पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के संबंध में की गई है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि 2 मई को मंडई बियर का कार्य चल रहा था, तभी छह नकाबपोश लोग जेसीबी के पास पहुंचे। उन्होंने जेसीबी चालक के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की, जिससे काम बंद करने का निर्देश दिया गया। इस घटना के संबंध में जेसीबी चालक इम्तियाज अंसारी ने ओकरी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर कांड संख्या 203 दर्ज कर जांच शुरू की गई। 11 राउंड जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि पेउता गांव के सनी कुमार और जितेंद्र कुमार सहित कुछ अन्य लोग इस घटना में शामिल थे। बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर सनी कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जहानाबाद पुलिस ने फायरिंग की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी मंडई बियर परियोजना स्थल पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के संबंध में की गई है। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि 2 मई को मंडई बियर का कार्य चल रहा था, तभी छह नकाबपोश लोग जेसीबी के पास पहुंचे। उन्होंने जेसीबी चालक के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की, जिससे काम बंद करने का निर्देश दिया गया। इस घटना के संबंध में जेसीबी चालक इम्तियाज अंसारी ने ओकरी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर कांड संख्या 203 दर्ज कर जांच शुरू की गई। 11 राउंड जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि पेउता गांव के सनी कुमार और जितेंद्र कुमार सहित कुछ अन्य लोग इस घटना में शामिल थे। बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर सनी कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


