अर्जुन हत्याकांड का खुलासा,5 हजार के लिए जीजा ने मारा:बेटी ने खोला राज; दोस्त के साथ मिलकर मार डाला, शव को आहार में फेंका

अर्जुन हत्याकांड का खुलासा,5 हजार के लिए जीजा ने मारा:बेटी ने खोला राज; दोस्त के साथ मिलकर मार डाला, शव को आहार में फेंका

भोजपुर पुलिस ने अर्जुन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महज 5 हजार रुपए के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी जीजा और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सहयोगी टोला निवासी गुड्डू राम और दोस्त रंजन राम के तौर पर हुई है। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैसों के विवाद में पहले मारपीट की गई। फिर बेरहमी से प्राइवेट पार्ट दबाकर अर्जुन की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया गया। मृतक अर्जुन कुमार बनौली गांव का रहने वाला था। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। बेटी को लेकर घर लौटा था पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि तीन मई की रात अर्जुन कुमार अपने जीजा गुड्डू राम और उसके दोस्त रंजन राम के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामला संदिग्ध हो गया। चार मई की देर रात जब गुड्डू राम अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ घर लौटा, तो उसके शरीर और कपड़ों पर खून के निशान देखे गए। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी दौरान उसकी छोटी बेटी ने मासूमियत में कह दिया कि पापा ने मामा को मारा है, जिसके बाद शक और गहरा गया। 5 हजार के विवाद में हत्या मृतक के पिता कृष्णा राम के बयान पर गुड्डू राम और रंजन राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन कुमार ने कुछ समय पहले अपने जीजा से पांच हजार रुपए उधार लिए थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले बैठी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले अर्जुन के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को छपरापुर गांव स्थित आहर में फेंक दिया गया। पांच मई की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि केस के अनुसंधान और आरोपियों से पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हो गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भोजपुर पुलिस ने अर्जुन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महज 5 हजार रुपए के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी जीजा और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सहयोगी टोला निवासी गुड्डू राम और दोस्त रंजन राम के तौर पर हुई है। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैसों के विवाद में पहले मारपीट की गई। फिर बेरहमी से प्राइवेट पार्ट दबाकर अर्जुन की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया गया। मृतक अर्जुन कुमार बनौली गांव का रहने वाला था। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। बेटी को लेकर घर लौटा था पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि तीन मई की रात अर्जुन कुमार अपने जीजा गुड्डू राम और उसके दोस्त रंजन राम के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामला संदिग्ध हो गया। चार मई की देर रात जब गुड्डू राम अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ घर लौटा, तो उसके शरीर और कपड़ों पर खून के निशान देखे गए। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी दौरान उसकी छोटी बेटी ने मासूमियत में कह दिया कि पापा ने मामा को मारा है, जिसके बाद शक और गहरा गया। 5 हजार के विवाद में हत्या मृतक के पिता कृष्णा राम के बयान पर गुड्डू राम और रंजन राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन कुमार ने कुछ समय पहले अपने जीजा से पांच हजार रुपए उधार लिए थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले बैठी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले अर्जुन के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को छपरापुर गांव स्थित आहर में फेंक दिया गया। पांच मई की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि केस के अनुसंधान और आरोपियों से पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हो गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *