Rakesh Bedi with Nora Fatehi shared BTS video:‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में जमील जमाली के एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले दिग्गज एक्टर राकेश बेदी इन दिनों एक नए और मजेदार प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही के साथ एक दमदार डांस ट्रैक की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने सेट से एक वीडियो साझा किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सबसे बड़ी सेंसेशन नोरा फतेही
एक्टर राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो भारत की सबसे बड़ी सेंसेशन नोरा फतेही के साथ शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही, वीडियो में नोरा पास आती हैं और कहती हैं कि वो राकेश के साथ काम करके बहुत खुश हैं और उन्होंने सेट पर धमाल मचा दिया हैं। नोरा फतेही ने ये भी कहा कि उन्होंने राकेश के डांस मूव्स से मुकाबला करने की पूरी कोशिश की। उनके अनुसार इस गाने में बहुत अच्छी वाइब है और हर शादी में ये गाना बजनेवाला है। इतना ही नहीं, राकेश ने अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज में कहा, “ये कितना झूठ बोलती है!” जिस पर नोरा जोर से हंस पड़ीं और कहा कि वो बिल्कुल सच बोल रही हैं।
राकेश बेदी और नोरा फतेही की ये जोड़ी
हालांकि, फिल्म के बाद राकेश कई कमर्शियल्स में भी नजर आ चुके हैं और अब ये डांस ट्रैक उनके करियर का एक नया और रोमांचक चैप्टर होगा। बता दें, राकेश बेदी और नोरा फतेही की ये जोड़ी दर्शकों को एक अनोखा और मजेदार अनुभव देने वाला है। अब देखना ये मजेदार होगा कि जब ये गाना रिलीज होगा तो क्या वाकई हर शादी में बजेगा।
आदित्य धर की फिल्म में जमील जमाली का किरदार और उनका डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” इतना वायरल हुआ कि 1 करोड़ रुपये का बोनस वाली बात भी अफवाह में थी। दरअसल, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’में उनके और रणवीर सिंह के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। खासकर उनका डायलॉग सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि वो एक मीम मटेरियल बन गया। इसी लोकप्रियता को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि प्रोडक्शन हाउस ने उन पर पैसों की बारिश की है।


