शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट:दरभंगा में अश्लील हरकत के बाद विवाद, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट:दरभंगा में अश्लील हरकत के बाद विवाद, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

दरभंगा में शादी समारोह में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष ने जाले थाना में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, 20 अप्रैल को शादी की रस्म मटकोर और ब्रह्मपूजा के दौरान महिलाएं डीजे के साथ ब्रह्मस्थान की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक महिलाओं के बीच घुसकर अश्लील हरकत करने लगे और डीजे पर बज रहे अश्लील गानों पर आपत्तिजनक इशारे करते हुए नाचने लगे। पीड़ित सूरज कुमार ने आरोप लगाया है कि जब विरोध किया गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
प्राथमिकी में यादव टोला निवासी सतीश कुमार यादव, अनिल यादव, मिंटू कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, अजीत कुमार यादव समेत कई अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला जाले थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही आरोप है कि 22 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने फिर से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित का सिर फट गया और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
जाले थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में शादी समारोह में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष ने जाले थाना में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, 20 अप्रैल को शादी की रस्म मटकोर और ब्रह्मपूजा के दौरान महिलाएं डीजे के साथ ब्रह्मस्थान की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक महिलाओं के बीच घुसकर अश्लील हरकत करने लगे और डीजे पर बज रहे अश्लील गानों पर आपत्तिजनक इशारे करते हुए नाचने लगे। पीड़ित सूरज कुमार ने आरोप लगाया है कि जब विरोध किया गया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
प्राथमिकी में यादव टोला निवासी सतीश कुमार यादव, अनिल यादव, मिंटू कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, अजीत कुमार यादव समेत कई अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला जाले थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही आरोप है कि 22 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने फिर से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित का सिर फट गया और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
जाले थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *