मोहाली के सोहाना में बेअदबी:सड़क पर बिखरे मिले गुटका साहिब के अंग, गुस्साए लोगों ने एयरपोर्ट रोड किया जाम

मोहाली के सोहाना में बेअदबी:सड़क पर बिखरे मिले गुटका साहिब के अंग, गुस्साए लोगों ने एयरपोर्ट रोड किया जाम

मोहाली के सोहाना इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां माता गुजरी देवी गुरुद्वारा (जो गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित है) के पास गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और इंसाफ की मांग को लेकर सिख संगत ने एयरपोर्ट रोड पर जाम कर दिया। पुलिस ने नए कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेवादार ने देखे बिखरे हुए अंग घटना का पता तब चला जब गुरुद्वारे में तैनात सेवादार ने गुटका साहिब के अंगों को जमीन पर बिखरा हुआ देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बेअदबी से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए एयरपोर्ट रोड को बंद कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। माहौल खराब करने की कोशिश मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि यह किसी साजिश का हिस्सा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पास ही स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में गुटका साहिब रखे हुए हैं, आशंका है कि ये अंग वहीं के हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि जानबूझकर इलाके की शांति भंग करने और तनाव पैदा करने के लिए ऐसी हरकत की गई है। उन्होंने मांग की है कि इसकी बारीकी से जांच हो कि ये अंग वहां तक कैसे पहुंचे। डीएसपी बोले- सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस तनाव को देखते हुए मोहाली सिटी-2 के डीएसपी हरसिमरन सिंह बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाते हुए भरोसा दिया कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। डीएसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *