पूर्णिया में चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:चोरी के जेवर, कैश और मोबाइल भी जब्त, अब नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

पूर्णिया में चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:चोरी के जेवर, कैश और मोबाइल भी जब्त, अब नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

पूर्णिया में पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने चांदी के जेवरात, कैश और मोबाइल बरामद हुए हैं। शातिर गिरोह पिछले कई महीनों से इलाके में लोगों के घरों को अपना निशाना बना रहा था। मामला बायसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गिरफ्तार चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान मो. दिलखुश आलम, नासिर, मो. दानिस और मो. शालिक रिजवी के रूप में हुई है, सभी बायसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। बायसी पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर बायसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और चारों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से 23 ग्राम सोना, करीब 3.5 किलोग्राम चांदी के जेवर, 6 हजार रुपए नगद और तीन मोबाइल बरामद किए गए। पूरे नेटवर्क का पता किया जा रहा

शुरुआती जांच में ये संकेत मिले हैं कि ये लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही बरामद सामान के आधार पर अन्य मामलों से भी कड़ी जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूर्णिया में पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने चांदी के जेवरात, कैश और मोबाइल बरामद हुए हैं। शातिर गिरोह पिछले कई महीनों से इलाके में लोगों के घरों को अपना निशाना बना रहा था। मामला बायसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गिरफ्तार चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान मो. दिलखुश आलम, नासिर, मो. दानिस और मो. शालिक रिजवी के रूप में हुई है, सभी बायसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। बायसी पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर बायसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और चारों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से 23 ग्राम सोना, करीब 3.5 किलोग्राम चांदी के जेवर, 6 हजार रुपए नगद और तीन मोबाइल बरामद किए गए। पूरे नेटवर्क का पता किया जा रहा

शुरुआती जांच में ये संकेत मिले हैं कि ये लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही बरामद सामान के आधार पर अन्य मामलों से भी कड़ी जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *