शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित पुनेसरा गांव में होलिका दहन के दिन मारपीट में घायल 40 वर्षीय युवक सियाराम सिंह की सोमवार सुबह पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बरबीघा-गोपालबाद रोड जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सियाराम सिंह होलिका दहन के दिन डेयरी में दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर रंगदारी न मिलने पर बेरहमी से पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल सियाराम का कई दिनों से विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था, जिसमें लाखों रुपये खर्च हुए। पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी
इस मामले में पुनेसरा गांव के अभिजीत कुमार उर्फ तितु और माउर गांव के माधव कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे उनमें भारी आक्रोश था। सड़क जाम की सूचना पर जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अवर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने ग्रामीणों को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित पुनेसरा गांव में होलिका दहन के दिन मारपीट में घायल 40 वर्षीय युवक सियाराम सिंह की सोमवार सुबह पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बरबीघा-गोपालबाद रोड जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, सियाराम सिंह होलिका दहन के दिन डेयरी में दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर रंगदारी न मिलने पर बेरहमी से पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल सियाराम का कई दिनों से विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था, जिसमें लाखों रुपये खर्च हुए। पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी
इस मामले में पुनेसरा गांव के अभिजीत कुमार उर्फ तितु और माउर गांव के माधव कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे उनमें भारी आक्रोश था। सड़क जाम की सूचना पर जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अवर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने ग्रामीणों को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया।


