रेवाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कॉन के तहत 20 बच्चों सहित 78 बिछुड़े लोगों को सकुशल परिवार से मिलाया। अपने से मिलने के बाद परिवार के चेहरों पर खुशियां देखी गई। ऑपरेशन तहत बरामद किए गए अधित्तर बच्चों ने परिवार की डांट से नाराज होकर घर छोड़ा था। बरामद किए गए 20 बच्चों में नाबालिग बच्चे और लड़कियां भी शामिल हैं। कुछ रास्ता भटककर परिवार से बिछुड़े एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ बच्चे ऐसे भी थे, जो रास्ता भटककर परिवार से बिछुड़े थे। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कॉन के तहत ऐसे बच्चों को बरामद कर काउंसलिंग के बाद उन्हें उनके परिवार को सकुशल लौटाया। अपने खोये परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद परिवार के चेहरे की खुशी सबकुछ बयां कर रही थी। बच्चो के दोस्त बनकर साथ जोड़े एसपी ने लोगों से आह्वान किया कि बच्चों को हर मामले में डांटने की बजाय अभिभावक दोस्त बनकर अपने साथ जोड़े। इससे बच्चे अपनी हर समस्या उनके साथ खुशी से साझा कर सकेंगे। जिससे उनका समाधान करने में आसानी रहेगी और उनसे अपने अनुसार काम करवाने में भी आसानी रहेगी। डांट-फटकार से कई बार बच्चे अनाजने में गलत कदम उठा लेते हैं। जिससे परिवार को बाद में पछताना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम/लापता हुए बच्चों/महिलाओं/व्यक्तियों को परिवार से मिलाया।


