विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा:निफ्टी भी करीब 300 अंक बढ़ा; मारुति-अडाणी पोर्ट्स के शेयर 4% तक चढ़े

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा:निफ्टी भी करीब 300 अंक बढ़ा; मारुति-अडाणी पोर्ट्स के शेयर 4% तक चढ़े

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज (4 मई) भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की तेजी के साथ 77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, यह 24,250 के स्तर के पार कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है। मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अडाणी पोर्ट्स जैसे शेयरों में 4% तक की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मीडिया सेक्टर को छोड़कर सभी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, सरकारी बैंक और रियल्टी जैसे सेक्टर में करीब 2% तक की तेजी दिखाई दे रही है। शेयर बाजार में तेजी के प्रमुख कारण एशियाई बाजार में भी आज तेजी 1 मई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी गुरुवार को 583 अंक गिरा था भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते गुरुवार, 30 अप्रैल को सेंसेक्स में 583 अंक (0.75%) की गिरावट रही। ये 76,913 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 180 अंकों (0.74%) की गिरावट रही, ये 23,998 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *